Posts

Admin
नोकिया 8 सिरोको भारत में लॉन्च हो गया है। नोकिया का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन देखने में काफी स्टाइलिश है। कंपनी के दावे के मुताबिक फोन काफी मजबूत है। फोन में फेस अनलॉक और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डालते हैं फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर,
कब होगा उपलब्ध?
 नोकिया 8 सिरोको की प्री बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि 30 अप्रैल से फोन बिक्री के लिए शुरू हो जाएगा।
  • डिस्प्ले: नोकिया 8 सिरोको में 5.5 इंच का क्वाडएचडी पोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन में एक्सटर्नल स्टोरेज का कोई भी विकल्प नहीं दिया गया है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर रन करता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है।
  • कैमरा: फोन में 13 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप लगा है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Post a Comment